रोहतास: नोखा की दो पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, DM करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद

नोखा प्रखंड की हथिनी और क्षीखिंडा पंचायत में आज विशेष सहयोग शिविर का आयोजन होगा। डीएम दीपक कुमार मिश्रा शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा प्रखंड की हथिनी पंचायत सरकार भवन और क्षीखिंडा पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 19 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा स्वयं दोनों शिविरों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे.

बीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली ने हथिनी और क्षीखिंडा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टॉल की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग निर्धारित समय पर अपने-अपने स्टॉल पर उपस्थित रहें.

19 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी

सहयोग शिविर में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, जीविका, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, आपूर्ति, बिजली, पेयजल, श्रम और पशुपालन समेत कुल 19 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे. विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा.

ग्रामीणों से शिविर में पहुंचने की अपील

बीडीओ शेफाली ने दोनों पंचायतों के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. प्रशासन का उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा प्रदान करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >