Rohtas Mahila College World Population Day : सासाराम स्थित रोहतास महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को जागरूक रहने का संदेश दिया गया.
Rohtas News : जनसंख्या नियंत्रण पर शिक्षकों ने रखे विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अमन मुर्मू ने की, जबकि संचालन डॉ. किरण ने किया. डॉ. किरण ने अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण अशिक्षा बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. वहीं डॉ. अमन मुर्मू ने ‘हम दो, हमारे दो’ का संदेश देते हुए संतुलित परिवार की आवश्यकता बताई.
सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर भी हुई चर्चा
संस्कृति विभाग की डॉ. रेणु ने सांस्कृतिक श्लोकों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया. डॉ. पुष्पा भारती ने संतुलित जनसंख्या को देश के विकास के लिए आवश्यक बताया, जबकि परीक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षक मनन ने अंधविश्वास को जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण बताया.
छात्राओं ने भी साझा किए अपने विचार
एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि के कारणों और उसके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के अंत में एनएसएस पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शमशेर आलम ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संतुलित जनसंख्या के महत्व पर प्रकाश डाला.
बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. सविता, डॉ. संदीप कुमार पटेल, डॉ. प्रिया, डॉ. शाइस्ता, डॉ. पुष्पा भारती, डॉ. कुमारी मनु सिन्हा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे. वहीं एनएसएस स्वयंसेवक अनुराधा, पियासु, खुशबू कुमारी, सोनाली प्रिया, प्रीति कुमारी, अदिति राज, अनु श्री समेत बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया.
