काम कर रहे मजदूर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी ठोकर, जख्मी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, चल रहा इलाज

फोटो-18- घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक. सासाराम ग्रामीण. धौडाढ़ थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के समीप एनएच-19 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने काम कर रहे एक मजदूर को ठोकर मार दिया. उसके साथ एक बाइक व पिकअप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल मजदूर अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के गोविना गांव निवासी बिगन पासवान करीब 40 वर्ष बताया जा रहा है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया एनएच के समीप एक दुकान में मजदूर कार्य कर रहा था. उसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच के नीचे उतर गया. इसके बाद मजदूर को ठोकर मारते हुए एनएच किनारे खड़ी पिकअप व एक बाइक में टक्कर मारते हुए बाउंड्री से टकरा गया. इससे ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, चालक भागने में सफल हो गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद जख्मी मजदूर को एनएमसीएच पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >