फोटो-23- डीएसपी की प्रेसवार्ता में गिरफ्तार प्रेमी-प्रेमिका.
प्रतिनिधि, बिक्रमगंज/दिनारादोस्त बनकर नहर किनारे खूब शराब पिलायी. नशा होने पर प्रेमिका से बात की और इशारा मिलने पर गला काट हत्या कर दी. यह फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि सत्य घटना है, जो दिनारा प्रखंड में घटी है. सबसे बड़ी बात कि प्रेमिका के दो बच्चे 10 व 20 वर्ष के हैं, जो इस घटना के बाद अपने चाचा के पास हैं. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का खुलासा एसडीपीओ कुमार संजय ने रविवार को बिक्रमगंज थाने में प्रेसवार्ता कर किया.
उन्होंने बताया कि सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी अभिषेक राय उर्फ नन्हक राय नौ फरवरी की रात अचानक लापता हो गया था. 11 फरवरी को उसकी पत्नी सीमा देवी ने थाने में गुमशुदगी की कांड संख्या 54/25 दिनारा थाने में दर्ज कराया था. 15 फरवरी को अभिषेक राय का शव धनसोई थाना क्षेत्र के केदारगंज गांव के दक्षिण और सिकठी नहर पुल के समीप चौसा कैनाल नहर से पुलिस ने बरामद किया. शक के आधार दिल्ली के मजदूर संजय कुमार गुप्ता को पकड़ पूछताछ की गयी, तो कांड परत दर परत खुलता गया. मृतक की पत्नी सीमा देवी और उसके प्रेमी संजय कुमार गुप्ता ने मिल कर अभिषेक राया को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. योजना के तहत संजय ने अपने दोस्त अभिषेक को शराब की दावत दी. आठ पैकेट शराब लेकर दोनों नहर किनारे चले गये. जहां संजय ने अभिषेक को जमकर शराब पिलायी. जब अभिषेक नशे में हो गया, तो संजय ने प्रेमिका से बात की और फिर इशारा मिलते ही उसने अभिषेक का गला चाकू से रेत दिया. तत्काल मौत नहीं होने पर उसने अभिषेक का बांस के एक पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया.प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह:
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक राय उर्फ नन्हक राय की पत्नी सीमा देवी का प्रेम संबंध संजय कुमार गुप्ता से था. दोनों के बीच बातचीत मृतक के मोबाइल के जरिये शुरू हुई थी, जो अक्सर उसकी पत्नी के पास रहता था. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया. जब अभिषेक को इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में विवाद होने लगा. इसी वजह से सीमा देवी और संजय ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची.ऐसे चढ़ा था प्रेम परवान पर
पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि वह और अभिषेक पहले दोस्त थे और साथ में मजदूरी करते थे. कुछ महीनों में ही उसकी नजदीकियां सीमा देवी से बढ़ गयीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये. जब अभिषेक काम पर चला जाता था, तो संजय और सीमा देवी एक-दूसरे से मिलते थे. जब अभिषेक को इसका पता चला, तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनायी. और हत्या कर नहर में डाल दिया. पुलिस ने हत्या हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना गमछा और संलिप्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. लेकिन पुलिस वह चाकू बरामद नहीं कर सकी है, जिससे अभिषेक राय की गला काटी गई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
