खरीफ फसल को लेकर सासाराम में हाईलेवल बैठक, DM ने खाद, सिंचाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

रोहतास में खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई. जिलाधिकारी ने खाद, सिंचाई, बिजली और नल-जल योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

Rohtas News : रोहतास में खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन और किसानों को समय पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषि व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

खाद उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले में खाद की उपलब्धता और उसके वितरण की स्थिति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

नहरों के जीर्णोद्धार और सिंचाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

समीक्षा के दौरान जिले की विभिन्न नहरों के जीर्णोद्धार, खेतों तक पानी की उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई. जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हित में सिंचाई संसाधनों को मजबूत करने की आवश्यकता जताई.

बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश

बैठक में कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर की उपलब्धता का मुद्दा भी उठा. अधिकारियों को कृषि योग्य क्षेत्रों में विद्युत सुविधा बेहतर करने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

नल-जल योजना से वंचित क्षेत्रों में चापाकल लगाने की मांग

जनप्रतिनिधियों ने उन बसावट वाले क्षेत्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया, जहां अब तक नल-जल योजना का लाभ नहीं पहुंच पाया है. ऐसे क्षेत्रों में चापाकल अधिष्ठापन कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

कई विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एमएलसी अशोक कुमार पांडेय, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, काराकाट विधायक अरुण सिंह, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह), उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय सहित जिला कृषि पदाधिकारी, सिंचाई विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे.

डीएम ने विभागों को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश

बैठक में मिले सुझावों और निर्देशों के आधार पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने खरीफ मौसम में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >