नल-जल के लिए प्रत्येक वार्ड में बहाल होंगे पंप ऑपरेटर

Sasaram news. नगर निगम नल-जल योजना को कामयाब बनाने के लिए पंप ऑपरेटरों को बहाल करेगा. मंगलवार को मेयर काजल कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक निगम के सभागार में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया.

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

निगम के वाहनों के मेंटेनेंस के लिए निकाली जायेगी निविदा

फोटो-35- मेयर काजल कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, नगर आयुक्त विकास कुमार व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम नगरनगर निगम नल-जल योजना को कामयाब बनाने के लिए पंप ऑपरेटरों को बहाल करेगा. मंगलवार को मेयर काजल कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक निगम के सभागार में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया. साथ ही बरसात से पहले कच्ची और पक्की नालियों को दुरुस्त करने का भी निर्णय लिया गया है. साथ ही निगम क्षेत्र में कार्य कर रही सफाई एजेंसियों को समय से नाला उड़ाही समय से पहले करने का निर्देश भी दिया गया है. इस बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ निगम अपने भवन को भी बेहतर करने का निर्णय लिया है. निगम फिलहाल नये भवन के निर्माण से पहले अपने पुराने भवन को जीर्णोद्धार करने की तैयारी में है. निगम कार्यालय में परिसर में स्थित सबसे पुराने भवन को जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें जेनरेटर रूम, गार्ड रूम, पार्क का कार्य शामिल है. इसके अलावा पूरे परिसर में पेवर्स ब्लॉक और आरसीसी नाला निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. साथ ही कार्यालय के कार्यों को गति देने के लिए 125 केवीए के डीजल जेनरेटर सेट खरीदने की हरी झंड़ी दी गयी है. बैठक में नगर निगम के सभी वाहनों व उपकरणों का रख रखाव के लिए निविदा या कोटेशन के माध्यम से कार्य कराने का निर्णय लिया गया है. बैठक में डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, नगर आयुक्त विकास कुमार, उपनगर आयुक्त मैमुन निशा सहित समिति के सदस्य मौजूद थे.

48 वार्डों में होगी पंप ऑपरेटरों की नियुक्ति

बैठक के बाद मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या आये दिन बनी रहती है. इसकी तत्काल रिपोर्ट सहित समय से वाटर सप्लाई के लिए ऑपरेटरों को बहाल करना आवश्यक है. ऑपरेटरों के नहीं होने से योजना कार्यरत होने बावजूद भी पेयजल की सप्लाई कई वार्डों में नहीं हो रही है. इसलिए निगम के 48 वार्डों में एक-एक पंप ऑपरेटरों को बहाल किया जायेगा. हालांकि शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी फिलहाल पीएचइडी और बुडको की है. लेकिन, निगम के विस्तारित क्षेत्र में नल-जल योजनाएं कार्यरत हैं, जिसके लिए ऑपरेटरों की आवश्यकता है.

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

मंडल कारा में हीरा बोरिंग व हाइमास्ट लाइट की स्वीकृतिवार्ड संख्या-17 में पुराना माइको से पूरब जीटी रोड के दक्षिण हाइमास्ट लाइट की स्वीकृतिवार्ड संख्या-16 जीटी रोड से सटे धनपुरवा-महद्दीगंज आरओबी के पास हाइमास्ट लाइट की स्वीकृतिवार्ड संख्या-41 में धनपुरवा में नीतु सिंह की जमीन के पूरब-उत्तर कोना पर हाइमास्ट लगाने की स्वीकृतिवार्ड संख्या-16 में जीटी रोड के सटे निशांत सिनेमा से चूनाभट्ठा मोड़ के पास हाइमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृतिवार्ड संख्या-16 में जीटी रोड के सटे निशांत सिनेमा बाउंड्री से सटे सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धारवार्ड संख्या-29 में खैरी बभनगांवा में सुमन देवी के घर के पास वाटर वैट लगाने की स्वीकृतिवार्ड संख्या-29 के अवधूत नगर में कच्ची नाली का पक्कीकरण व आरसीसी नाला निर्माण की स्वीकृतिवार्ड संख्या-17 में कैलाश नगर गली नंबर-01 में वाटर वैट लगाने की स्वीकृति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >