रोहतास में पांच माह से वेतन नहीं मिला तो सुरक्षा कर्मियों ने खोला मोर्चा, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी धरना

बिहार के सासाराम में निजी सुरक्षा कर्मियों ने पांच महीने के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।

Rohtas News : रोहतास में पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर बिहार राज्य निजी सुरक्षा कर्मचारी यूनियन की रोहतास इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही. सुरक्षा कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना देकर लंबित पारिश्रमिक का भुगतान करने और समस्याओं का समाधान करने की मांग की. धरने की अध्यक्षता सुनील पांडेय ने की.

सिविल सर्जन पर नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

धरना को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक शंभुनाथ पांडेय ने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन की ओर से नियमों के विरुद्ध कार्य करते हुए निजी सुरक्षा कर्मियों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पांच माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है. इसके बावजूद अंडरटेकिंग में बदलाव कर संघ के पदधारकों को हटाने का आरोप लगाया गया.

मनमाने तरीके से कर्मियों से काम लेने का आरोप

संघ के संरक्षक ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की ओर से मनमाफिक नजराना पहुंचाया जा रहा है, उनसे काम लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान सुरक्षा कंपनियों द्वारा निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ किये गये इकरारनामे को भी छिपाया गया है. कर्मियों ने पूरे मामले की जांच कराने और लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की.

निजी सुरक्षा एजेंसी पर पीएसएआरए एक्ट के उल्लंघन का आरोप

संघ की ओर से वर्तमान कंपनी पर निजी सुरक्षा एजेंसी विनियमन अधिनियम, 2005 (PSARA Act) के प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पांच माह के लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

धरना में कामेश्वर सिंह, रमेश प्रसाद, धनजी शर्मा, राजहंस, सुशील पासवान, उपेंद्र पासवान, अजय सिंह, राजाराम शर्मा, शिव कुमार साह सहित अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >