फरार वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Sasaram news. कच्छवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमपुर में बिक्रमगंज कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को फरार आरोपित जगदंबा सिंह के घर शनिवार को थानाध्यक्ष मितेश कुमार के नेतृत्व में चिपकाया गया.

फोटो -18- इश्तेहार चिपकाते पुलिस अधिकारी. नासरीगंज. कच्छवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमपुर में बिक्रमगंज कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को फरार आरोपित जगदंबा सिंह के घर शनिवार को थानाध्यक्ष मितेश कुमार के नेतृत्व में चिपकाया गया. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपित जगदंबा सिंह के ऊपर बिक्रमगंज कोर्ट द्वारा इश्तेहार निर्गत था. इसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने और फरार रहने की स्थिति में कोर्ट ने सम्मन जारी कर इश्तेहार चिपकाने का निर्देश दिया है. इश्तेहार चिपकाने के एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं किये जाने पर घर की कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >