रोहतास: नरवर पैक्स चुनाव की तारीख तय, 1 सितंबर को होगा मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम

नरवर पैक्स चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। 1 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी जानकारी और चुनाव कार्यक्रम यहां विस्तार से देखें।

Rohtas News : रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के नरवर पैक्स में चुनाव की तारीख घोषित कर दी गयी है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के आदेश के बाद आगामी एक सितंबर को नरवर पैक्स के लिए मतदान कराया जायेगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मतदान समाप्त होते ही मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

19 और 20 अगस्त को होगा नामांकन

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि प्राधिकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार नरवर पैक्स चुनाव के लिए 19 और 20 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है.

21-22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद 21 और 22 अगस्त को उनकी जांच की जायेगी. इस दौरान उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की वैधता की जांच कर चुनाव में शामिल होने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट की जायेगी.

25 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन

बीडीओ ने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण भी किया जायेगा. इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट हो जायेगी.

मतदान के तुरंत बाद शुरू होगी मतगणना

नरवर पैक्स के लिए एक सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इसके साथ ही उसी दिन चुनाव परिणाम भी सामने आने की संभावना है.

अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर आरक्षण लागू नहीं

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान प्राधिकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जायेगा. निबंधित सहयोग समितियों के एकल पदों, यानी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर आरक्षण लागू नहीं होगा. वहीं समिति के आरक्षित पदों पर संबंधित कोटि के सदस्यों के निर्वाचन में शामिल नहीं होने की स्थिति में उक्त पद रिक्त रहेगा.

अधिकारियों को भेजी गयी आदेश की प्रति

नरवर पैक्स चुनाव को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से जारी आदेश की प्रति जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला सहकारिता पदाधिकारी को भी भेजी गयी है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >