रोहतास के स्कूल-कॉलेजों में चलेगा 'माई भारत' पंजीकरण अभियान, 15 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

रोहतास जिले में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए 'माई भारत' पोर्टल पर एक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल और भौतिक मंच से जोड़कर उनके कौशल और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना है.

Rohtas News : रोहतास जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में अध्ययनरत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का माई भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा. इसके लिए जिले में 15 अगस्त तक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मदन राय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

डीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माई भारत) मंच से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना अभियान का उद्देश्य है. इसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा.

स्कूल-कॉलेजों के साथ समन्वय के निर्देश

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं. साथ ही अभियान की अवधि में पात्र छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए.

जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थानों को छात्रों के बीच माई भारत पोर्टल की उपयोगिता और इससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस मंच से जुड़ सकें.

युवाओं को मिलेंगे कौशल और नेतृत्व विकास के अवसर

माई भारत पोर्टल युवाओं के लिए एक 'फिजिटल' (डिजिटल एवं भौतिक) मंच है, जिसके माध्यम से उन्हें एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, स्वयंसेवी गतिविधियों और विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलता है. इससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिलता है.

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, रोहतास ने भी अभियान के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग से सहयोग का अनुरोध किया है. विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि के भीतर अधिकतम छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >