रोहतास: सावन महोत्सव में मेहंदी, डांडिया और कबड्डी प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा

दिनारा के अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव के दौरान मेहंदी, डांडिया और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Rohtas News : स्थानीय अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान मेहंदी, डांडिया, कजरी एवं कबड्डी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय एवं विद्यालय के निदेशक ई. राघवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति भी जरूरी

विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपरा और संस्कारों के प्रति प्रेम जगाते हैं. शिक्षा के साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों का ज्ञान भी जरूरी है. विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए.

वहीं, विद्यालय के निदेशक ई. राघवेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी है. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए. निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है.

कजरी और डांडिया पर झूमीं छात्राएं

सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने झूला, कजरी एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. सावन के गीतों और पारंपरिक नृत्य ने पूरे विद्यालय परिसर का माहौल उत्सवमय बना दिया. मेहंदी, कबड्डी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम से पहले विद्यालय परिवार की ओर से आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिताओं का संचालन शिक्षक शुभम कुमार ने किया.

मौके पर संस्थापक सिद्धनाथ पांडेय, प्राचार्य अनुज परासर, प्रिंसी पांडेय, रिंकू गुप्ता, वीर मिश्रा, पम्मी कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >