प्रतिनिधि, शिवसागर. थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव से बुधवार को पुलिस ने इश्तेहार वारंट के आधार पर उक्त गांव निवासी नुसज राम के पुत्र कन्हैया राम उर्फ डब्बी राम को गिरफ्तार किया.
विशेष उत्पाद न्यायालय-2 से जारी था वारंट
इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के जीआर संख्या 684 के मामले में कन्हैया राम उर्फ डब्बी राम के खिलाफ इश्तेहार वारंट जारी था. न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गयी है.
