सासाराम सदर. शहर के प्रभाकर रोड स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला कमेटी की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक प्रजापति उपस्थित थे. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना एवं विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदेश के पदाधिकारी से कहा कि जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी की सशक्त 10 सदस्यों की कमेटी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार की जायेगी. इसके सदस्य वैसे व्यक्ति होंगे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के सिद्धांतों एवं विचारों में आस्था और विश्वास रखने के साथ चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम होंगे. जदयू बिहार विधानसभा चुनाव में एक बेहतरीन परिणाम लाने नीतीश कुमार फिर से एक बार प्रदेश का नेतृत्व देने के लिए तैयार है. हमारे कार्यकर्ता हर स्तर पर पार्टी को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए मजबूती से लगे हैं. हमें पूरा भरोसा है की आने वाले समय में हमारी पार्टी मजबूती के साथ बिहार की राजनीतिक धरातल पर खड़ी होगी. मौके पर रिंकू सिंह, बिंदा चंद्रवंशी, राज कुमार शर्मा, संजय चंद्रवंशी,धर्मेंद्र सिंह, दिवाकर कुमार,अलख निरंजन श्रीवास्तव,राजेश सोनकर, असलम अंसारी,निखिल जय सिंह, रेणु कुशवाहा, डोमा राम, सिकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा, संजय वर्मा, दीपक चौबे,सिद्धेश्वर सिंह, सुरेंद्र राम, अशोक चौधरी, गंगा बिंद, अरुण कुशवाहा, राजेश पटेल, धर्मजीत सिंह, अमरेंद्र कुमार, मनोज पटेल, रूपेश चंद्रवंशी, अजय महतो, डॉ प्रमोद कुमार, बबलू कुशवाहा, राज सोनी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
