डेहरी स्टेशन पर फूड स्टॉलों की जांच

सासाराम न्यूज : स्टॉल पर पकड़ा गया एक्सपायर्ड डेट बिस्कुट

सासाराम न्यूज : स्टॉल पर पकड़ा गया एक्सपायर्ड डेट बिस्कुट

डेहरी.

रेलवे की ओर से डेहरी स्टेशन परिसर में बने स्टालों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की गयी. एडीएमओ डेहरी डॉ हरदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे की टीम ने जांच के दौरान करीब 13 फूड स्टॉलो, दो वेंडिंग मशीन व एक फूड कैंटीन पर बिकने वाली सामग्रियों की जांच की. इस दौरान एक फूड स्टॉल पर एक्सपायरी डेट का बिस्किट पकड़ा गया. इसके बाद उक्त स्टॉल के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर संबंधित वरीय अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया. जांच में चार वेंडरों पर नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए करीब 15 सौ रुपये का फाइन भी किया गया. एडीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान फूड स्टॉल व कैंटीन के मालिकों में हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म पर लगी दो वेंडिंग मशीन के पानी की गुणवत्ता सही पायी गयी. जांच टीम में सीएचआइ मृत्युंजय कुमार, स्टेशन सुपरिटेंडेंट जेके सिंह, एचआइ विश्वनाथ व अवनीश, एचए यशवंत कुमार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >