रोहतास: स्लम बस्ती में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, मुफ्त जांच के लिए लोगों को किया जागरूक

सासाराम के बौलिया स्लम क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मुफ्त जांच और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Rohtas News : शहर के बौलिया स्थित स्लम क्षेत्र में सोमवार को आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) अभियान के तहत घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना था.

घर-घर पहुंचकर दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

अभियान के दौरान वाईजी केयर के शैलेंद्र शुक्ला, एनजीओ सूरज के पीएम अरुण तिवारी, एनजीओ नर्मदा के पीएम बिपिन श्रीवास्तव समेत सदर अस्पताल की टीम ने बस्ती में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया. टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी.

मुफ्त स्वास्थ्य जांच का उठाने को कहा लाभ

सदर अस्पताल से डीआईएस प्रभारी डॉ धर्मदेव सिंह और डीडीआरसी से राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी अभियान में भाग लिया. उन्होंने लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी दी. टीम ने लोगों को गुप्त एवं मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया.

समय पर जांच से बीमारी की जल्द हो सकती है पहचान

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया. अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच कराने से बीमारी की पहचान जल्द हो सकती है और उपचार भी आसान हो जाता है. लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >