मैरेज हॉल में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, 82 युवक-युवतियां धराये

SASARAM NEWS.मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में शुक्रवार की दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

दावथ. प्रशासन की मलियाबाग के मैरेज हॉल से चली चार घंटे छापेमारी

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक फरार, हॉल को किया गया सील

दो कार, 32 बाइक और एक इ-रिक्शा भी जब्त, धराये आरोपितों से की जा रही पूछताछ

सूर्यपुरा/दावथ (रोहतास).

बिक्रमगंज-डुमरांव मुख्य सड़क पर मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में शुक्रवार की दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में करीब 82 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक चली इस सघन तलाशी में तीन मंजिला मैरेज हॉल के विभिन्न कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है. पुलिस ने मौके से दो कार, 32 बाइक और एक इ-रिक्शा भी जब्त किया है, जिन्हें थाना लाया गया है.

शादीशुदा लोग भी पकड़े गये, संचालक फरार

एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये 40 युवकों और 42 युवतियों में कई शादीशुदा लोग भी शामिल हैं. पुलिस के पहुंचते ही मैरेज हॉल का संचालक संतोष कुमार उर्फ शेरू सिंह (निवासी कवई, मलियाबाग) अपने सहयोगियों के साथ फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मैरेज हॉल को सील कर दिया है.

प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस बड़ी छापेमारी में एसडीएम प्रभात कुमार, दावथ सीओ विकास कुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा और सूर्यपुरा थाना की एसआई अनामिका सुधा सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस और जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गये सभी लोगों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इधर, सासाराम में भी पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, आधा दर्जन हिरासत में

सासाराम सदर.

शहर के अमरी टोला स्थित रेडलाइट एरिया में शुक्रवार को पुलिस ने अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गयी. इस संबंध में सदर डीएसपी 2 कुमार वैभव ने ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेडलाइट एरिया में सघन छापेमारी की गयी है. वहां से पकड़े गये आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को थाना लाया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गये लोग किसी अनैतिक गतिविधि या अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त तो नहीं हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से रेडलाइट एरिया और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >