रोहतास में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, डीएम ने अभियोजन पदाधिकारियों को दिये निर्देश

Sasaram News : सासाराम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने लंबित आपराधिक मामलों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जख्म प्रतिवेदन की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

Sasaram News : लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सरकारी व विशेष लोक अभियोजकों तथा अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में एसपी राज भी शामिल हुए. इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन, एसपीडी ट्रायल और न्यायालय से संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गयी.

फैसले वाले मामलों की आदेश प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिन मामलों में फैसला हो चुका है, उनकी आदेश प्रति प्रभारी लोक अभियोजक को उपलब्ध करायी जाए. जिन मामलों में केस डायरी उपलब्ध नहीं है, उनकी सूची तैयार कर एसपी रोहतास को देने का निर्देश दिया गया. वहीं, रिहाई अथवा दोषमुक्ति वाले मामलों की सूक्ष्म समीक्षा कर अपील योग्य मामलों में अपील की कार्रवाई करने को कहा गया.

87 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 60 अभी भी लंबित

अगस्त में सिविल सर्जन कार्यालय से कुल 87 पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गयी थीं. इनमें 27 रिपोर्ट संबंधित थानों को मिल चुकी हैं, जबकि 25 रिपोर्ट थानों को प्राप्त नहीं हुई हैं. वहीं, 29 रिपोर्ट डॉक्टरों के स्तर पर लंबित हैं और छह मामलों में रात्रि प्रहरी के आदेश की प्रतीक्षा है. डीएम ने सिविल सर्जन को शेष रिपोर्ट संबंधित थानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

30 जख्म प्रतिवेदन अब भी बाकी

जख्म प्रतिवेदन की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 20 थानों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गयी है, जबकि 30 प्रतिवेदन अभी लंबित हैं. डीएम ने शेष प्रतिवेदन भी संबंधित थानों को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Also Read : तीन साल से पुराने मामलों का जल्द करें निपटारा, एक सप्ताह में दाखिल करें प्रतिशपथ - रोहतास डीएम

सांसद-विधायकों से जुड़े दो लंबित मामलों की भी समीक्षा

वर्तमान और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित दो मामलों की भी समीक्षा की गयी. इनमें एक मामला अभियुक्तों की उपस्थिति और दूसरा साक्ष्य-गवाही के लिए लंबित पाया गया. डीएम ने गवाहों की सूची तैयार कर एसपी को उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों में बहस और फैसले के लिए अभियोजन पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया.

पॉक्सो के दो मामलों में सजा, 18 में 31 आरोपियों की रिहाई

बैठक में पॉक्सो मामलों की भी समीक्षा की गयी. इसमें दो मामलों में सजा हुई, जबकि 18 मामलों में 31 आरोपियों की रिहाई हुई. डीएम ने अपील योग्य मामलों को चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Also Read : सासाराम डीएम बुधवार को करेंगे प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >