सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में डाक बंगला का अस्तित्व बचाने पर चर्चा

SASARAM NEWS.कोचस जिला परिषद डाक बंगला स्थित पुस्तकालय भवन में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से लोगों ने सरकार से आजादी का गवाह व नगर की पहचान जिला परिषद डाक बंगला के अस्तित्व को बचाने की मांग की.

प्रतिनिधि, कोचस. कोचस जिला परिषद डाक बंगला स्थित पुस्तकालय भवन में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से लोगों ने सरकार से आजादी का गवाह व नगर की पहचान जिला परिषद डाक बंगला के अस्तित्व को बचाने की मांग की. जन विकास समिति के अध्यक्ष खेदन प्रसाद सिंह ने कहा कि डाक बंगला परिसर की जमीन पर पहले से ही पुस्तकालय भवन, लोहिया किसान भवन और पानी टंकी बना हुआ है. कोचस में एकमात्र सार्वजनिक सभा आदि करने व गणमान्य व्यक्तियों के ठहराव के लिए आजादी के पूर्व से ही यह परिसर चर्चित रहा है. इसके साथ ही परिसर में बनी दुकानों से बड़ी आय भी होती है. ऐसी स्थिति में लोगों ने सरकार से इस परिसर में आधुनिक डाक बंगला बनाने की मांग की है. इसके लिए आवश्यकतानुसार जन आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया. बैठक में राजद जिला महासचिव रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, कांग्रेस नेता मुन्ना पासवान, मुरारी ठाकुर, आफताब अंसारी, बजरंगी यादव, बबन राय, राम विलास पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >