सासाराम में कॉमर्स के नवप्रवेशित छात्रों का हुआ स्वागत, रोजगार के अवसरों को लेकर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें करियर के नए अवसर।

Rohtas News : पाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत और मार्गदर्शन के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशुतोष द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों को कॉमर्स विषय में करियर की संभावनाओं, अध्ययन और कौशल विकास को लेकर जानकारी दी गयी.

कॉमर्स में रोजगार के व्यापक अवसर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने कहा कि वर्तमान समय में कॉमर्स रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण विषय है. बैंकिंग, वित्त, लेखांकन, कराधान, कॉरपोरेट सेक्टर, डिजिटल फाइनेंस और उद्यमिता के साथ सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र की पहचान कर बेहतर तैयारी करने की सलाह दी.

नियमित अध्ययन और अनुशासन सफलता की कुंजी

विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक सह अकादमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कौशल विकास विद्यार्थियों की सफलता के लिए जरूरी हैं. उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने की सलाह दी.

डिजिटल दौर में बढ़ रहे करियर के नए विकल्प

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था और डिजिटल व्यवसाय के दौर में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए करियर के नए क्षेत्र विकसित हो रहे हैं. विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ डिजिटल और व्यावसायिक कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए.

मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की दी सीख

संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया.

छात्राओं ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन बी.कॉम. की छात्राओं अदिति और रिया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. मयंक कुमार राय ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. नवेंदु निधान और डॉ. मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही. तकनीकी सहयोग अरुण और बृजेश ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >