छह अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा स्कूलों का संचालन

SASARAM NEWS.बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है.माध्यमिक शिक्षा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छह अप्रैल से 31 मई 2026 (ग्रीष्मावकाश से पहले) तक स्कूल सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे.

गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है.माध्यमिक शिक्षा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छह अप्रैल से 31 मई 2026 (ग्रीष्मावकाश से पहले) तक स्कूल सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे.निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है. पूर्व में जारी मॉडल टाइम टेबल में आंशिक संशोधन कर नयी समय-सारणी लागू की गयी है.नयी व्यवस्था के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे. 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना सभा और अन्य गतिविधियां होंगी. इसके बाद नियमित रूप से सात पीरियड (घंटियां) संचालित की जाएंगी.

नयी समय-सारणी इस प्रकार है:

7:00 से 7:40 बजे — पहली घंटी

7:40 से 8:20 बजे — दूसरी घंटी

8:20 से 9:00 बजे — तीसरी घंटी

9:00 से 9:40 बजे — मध्यांतर (प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन)

9:40 से 10:20 बजे — चौथी घंटी

10:20 से 11:00 बजे — पांचवीं घंटी

11:00 से 11:40 बजे — छठी घंटी

11:40 से 12:20 बजे — सातवीं घंटी (छात्र-छात्राओं की छुट्टी 12:20 बजे)

12:20 से 12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर पर शिक्षकों की ओर से पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा, अगले दिन की कार्ययोजना और गृहकार्य की जांच की जायेगी. जारी पत्र के अनुसार जिन स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक छात्रों की संख्या अधिक है और एक साथ मध्याह्न भोजन कराने में दिक्कत हो, वहां प्रधानाध्यापक दो बैच में भोजन का प्रबंध कर सकते हैं. आधे छात्र मध्यांतर में और बाकी तीसरी या चौथी घंटी में भोजन करेंगे. उस दौरान बाकी छात्रों का अध्यापन जारी रहेगा. दो शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थानीय गर्मी को देखते हुए फैसला लेंगे. ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल पुराने समय सारणी के अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक चलेंगे. वहीं पत्र में कहा गया है कि जिले में पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) अपने स्तर पर समय-सारणी में और संशोधन कर सकते हैं. उक्त आदेश पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है., शिक्षा विभाग के इस कदम से लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दोपहर की तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी. अभिभावक भी इस बदलाव का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि सुबह जल्दी छुट्टी हो जाने से बच्चे गर्मी के चरम समय से पहले घर पहुंच सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >