शहर की मिठाई व रेस्टोरेंट दुकानों की बीएसओ ने की जांच

SASARAM NEWS.प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने गुरुवार को शहर की कई मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान दुकानों में कोयले के चूल्हे और गैस पाइपलाइन के माध्यम से खाना बनाने की प्रक्रिया की निगरानी की गयी.

कमर्शियल सिलिंडर के जगह घरेलू गैस उपयोग करते पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई फोटो-23- चाय की दुकान का जांच कर बाहर निकलती एमओ डेहरी नगर. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने गुरुवार को शहर की कई मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान दुकानों में कोयले के चूल्हे और गैस पाइपलाइन के माध्यम से खाना बनाने की प्रक्रिया की निगरानी की गयी.खुशबू कुमारी ने बताया कि गोकुल, राजभोग, कामधेनु, मधुपर्क, उप सरपंच चाय की दुकान और मिलन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया. जांच में इन दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध उपयोग नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई दुकान कमर्शियल सिलिंडर के बजाय घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध उपयोग करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की जांच निरंतर जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >