दो मामियों ने एक भांजे की पटकर और दूसरे की दूध में जहर देकर कर दी थी हत्या

एक सप्ताह पहले ननद से किसी बात को लेकर हुई थी कहा-सुनी

गिरफ्तार दोनों मामियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा अपना अपराध फोटो-18- प्रतिनिधि, दिनारा अपनी ननद से थोड़ी अनबन क्या हुई कि भाभियों ने मिलकर उसकी पूरी गोद ही सुनी कर दी. एक मामी ने भांजे को जमीन पर पटक कर मार डाला, तो दूसरे को दूध में जहर मिलाकर दे दिया. यह लोमहर्षक घटना दिनारा थाना क्षेत्र के करकंधा गांव में गत दिनों घटित हुई थी. सात दिनों के अंदर दोनों बच्चों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का तब खुलासा हुआ, जब पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पूछताछ के बाद बच्चों के मामियों को गिरफ्तार कर लिया. क्राइम फाइल के अनुसार, करकंधा गांव के संतोष सिंह और मनोज यादव के घर उनकी बहन खुशबू के एक तीन माह के बेटे (जिसका अभी नाम भी नहीं रखा जा सका था) की गत आठ फरवरी 2025 को रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी. अभी परिजन इस शोक से उबरे भी नहीं थे कि 14 फरवरी को खुशबू के दूसरे बेटे तीन वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गयी. घर में हाहाकार मच गया. दूसरे बेटे की मौत के बाद खुशबू के पति भानस थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कांड संख्या 63/25 दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया. दोनों महिलाओं ने स्वाकार की हत्या करने की बात: कांड के खुलासा पर मंगलवार को बिक्रमगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि अनुंसधान के क्रम में यह बात सामने आया कि धरकंधा गांव निवासी संतोष सिंह व मनोज यादव आपस में भाई हैं. दोनों की बहन खुशबू अपने मायके आयी थीं. जहां संतोष की पत्नी नेहा देवी व मनोज की पत्नी गुलाबो देवी की अपनी ननद खुशबू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसकी जानकारी होने पर नेहा व गुलाबो से कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो दोनों ने बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की. उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने बताया कि ननद खुशबू के बेटों को मारने की योजना बनायी थी. योजना के तहत ननद के तीन माह के बेटे को सात फरवरी को गोद में खेलाने के दौरान सिर के बल गिरा दिया. उसे सिर में अंदरूनी चोट आयी और आठ फरवरी को उसकी मृत्यु हो गयी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे बेटे सत्यम कुमार को दूध में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे 15 फरवरी को उसकी मृत्यु हो गयी. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि जहर की शीशी को बरामद कर लिया गया है. दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >