रोहसात: कोचस प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण आज करेंगे डीएम, लंबित योजनाओं की समीक्षा के साथ तालाबों का लेंगे जायजा

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को कोचस प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान सरकारी योजनाओं की गति और जनहित के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. मत्स्यपालक किसानों से भी सीधा संवाद होगा.

Rohtas News: जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को कोचस प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे. डीएम के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और कार्यालय स्तर पर सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस निरीक्षण के दौरान सरकारी योजनाओं की गति, फाइलों के निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी.

डीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार डीएम बुधवार को कोचस पहुंचेंगे. निरीक्षण की तैयारियों की जानकारी देते हुए बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया, "जिला प्रशासन से मिले निर्देशों के आलोक में प्रखंड और अंचल कार्यालय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डीएम साहब कार्यालय में संचालित विभिन्न लंबित योजनाओं की वर्तमान प्रगति और अभिलेखों की गहन समीक्षा करेंगे."

मत्स्यपालक किसानों के तालाबों का होगा मुआयना

कार्यालयी कार्यों और योजनाओं के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद जिलाधिकारी क्षेत्र के मत्स्यपालक किसानों से सीधे रूबरू होंगे. वे किसानों के साथ तालाबों का स्थल निरीक्षण करेंगे और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. किसानों की समस्याओं को जानने और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को देखने के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

तीन वरीय अधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया

निरीक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर से वरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है. इसके तहत उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और जिला मत्स्य पदाधिकारी को कोचस प्रखंड का नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: रोहतास: नासरीगंज में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर SDM का औचक छापा, दो केंद्रों पर नहीं मिले सोनोलॉजिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >