मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ व मारपीट

SASARAM NEWS.शहर के रौजा रोड में शुक्रवार को एक मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ व दुकानदार के साथ मारपीट की. जिसमें दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया.

सासाराम ग्रामीण.

शहर के रौजा रोड में शुक्रवार को एक मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ व दुकानदार के साथ मारपीट की. जिसमें दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही दुकान संचालक रंजन गुप्ता जख्मी हो गया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार करीब चार लोग दुकान पर आये. उसके बाद हमसे मारपीट शुरू कर दी. मारपीट का विरोध किया तो दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और घटना का अंजाम देकर भाग निकले. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इस संबंध में सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >