सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

Sasaram News : सासाराम के अजय पासवान को लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया है. वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे.

Sasaram News : सासाराम प्रखंड के अजय पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी की ओर से उन्हें बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है. यह जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा ‘निशांत’ ने सौंपी है.

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

अजय पासवान को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि अजय पासवान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. उनकी नियुक्ति से संगठन के मीडिया पक्ष को और मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी गयी.

Also Read : कोचस प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय पासवान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. संगठन के विचारों और नीतियों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से सामने लाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम किया जायेगा.

Also Read : सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अजय पासवान की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों को गति मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >