चलते ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

Sasaram news. थाना क्षेत्र के अउआ गेट के पास रविवार को चलते ट्रक में अनियंत्रित यात्री बस ने टक्कर मार दी. इससे करीब 15 यात्री घायल हो गये. घटना के बाद एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

सासाराम से कुदरा की ओर जाने के दौरान अउआ गेट के पास हुई घटना आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए सभी किये गये रेफर घायल यात्री रोहतास, कैमूर और गया जिले के फोटो- सदर अस्पताल में भर्ती घायल यात्री. प्रतिनिधि, शिवसागर थाना क्षेत्र के अउआ गेट के पास रविवार ��ो चलते ट्रक में अनियंत्रित यात्री बस ने टक्कर मार दी. इससे करीब 15 यात्री घायल हो गये. घटना के बाद एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने इलाज कर करीब आधा दर्जन घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस भभुआ जा रही थी. जैसे ही अउआ गेट के पास पहुंची, तो चलते ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड अंतर्गत बानोदाग गांव निवासी लोरिक यादव की पुत्री 15 वर्षीया किरण कुमारी, उनकी पत्नी 35 वर्षीया फूलन देवी, विजय यादव की 32 वर्षीया पत्नी सबिता देवी, रामपुर प्रखंड के रामपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 24 वर्षीया पत्नी प्रीति कुमारी, भगवानपुर के पड़री गांव निवासी 10 वर्षीय बेटा मंजीत कुमार, नोखा के शेखपुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीनिवास चौधरी, सासाराम कंपनी सराय निवासी राकेश राय की 30 वर्षीया पत्नी छोटी कुमारी, शिवसागर के समहुता गांव निवासी 21 वर्षीय जयकिशोर चौधरी, करगहर प्रखंड के कुशडिहरा गांव निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार, दिनारा के चेल्हरुआ गांव निवासी 50 वर्षीया माराछो देवी, गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के पलकी सखी गांव निवासी 20 वर्षीया गीता कुमारी समेत करीब 15 लोग घायल हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है. सभी घायलों की स्थिति सामान्य है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बस को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >