तरैया में तिलक समारोह में चाकूबाजी में युवक की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

तरैया. थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में चाकूबाजी के चलते एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र बीरबल प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव निवासी महंत दास के पुत्र का तिलक समारोह छपरा नेवाजी टोला से आया था. कार्यक्रम के समापन और भोजन के दौरान अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हो गया, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे. बारिश से बचने के लिए दुल्हन पक्ष और तिलक पक्ष के कुछ लोग एक घर के बरामदे में खड़े हो गये. इसी दौरान बारिश में भींगने को लेकर दुल्हन के फुफेरे भाई बीरबल प्रसाद और एक स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें बीरबल प्रसाद और दूल्हे के भाई शंकर दास गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को तरैया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीरबल प्रसाद को गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. शंकर दास का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया. खुशी का माहौल कुछ ही मिनटों में शोक में बदल गया. सूचना पर मढ़ौरा-2 मशरक एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु, तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार और अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. गुरुवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किये. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >