सारण: गड़खा में गंडकी नदी से युवक का शव बरामद, चार दिन से था लापता

गड़खा के केवानी पुल के समीप गंडकी नदी में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुकिमपुर निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई है, जो रविवार से लापता था।

Saran News : गड़खा थाना क्षेत्र के केवानी पुल के समीप बुधवार को गंडकी नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. मृतक की पहचान मुकिमपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता उमेश राउत के रूप में हुई है. मिथलेश रविवार से घर से लापता था. परिजन समझ रहे थे कि वह काम करने के लिए दूसरे प्रदेश गया है.

नदी में शव तैरता देख लोगों में मची अफरा-तफरी

बुधवार को केवानी पुल के समीप से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर गंडकी नदी में तैरते शव पर पड़ी. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गये. लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी.

सूचना पर पहुंची पुलिस, जेब से मिले मोबाइल से हुई पहचान

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद शव की तलाशी ली गयी. मृतक की जेब से मिले मोबाइल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मिथलेश कुमार के रूप में हुई.

चार दिन से लापता था मिथलेश

मिथलेश रविवार से घर से लापता था. उसके अचानक गायब होने के बाद परिजन चिंतित थे, लेकिन उन्हें आशंका थी कि वह काम की तलाश में दूसरे प्रदेश चला गया है. बुधवार को नदी से शव मिलने और पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

शव देखते ही रोने-बिलखने लगे परिजन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. शव देखते ही मां सुनीता देवी, पिता और अन्य परिजन रोने-बिलखने लगे. मिथलेश की अभी शादी नहीं हुई थी.

पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया. घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. वहीं, युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौके पर पहुची पुलिस। शव को पहचानते लोग | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

राणा प्रताप सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं. प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल में भी दस वर्ष का अनुभव है. जन सरोकार से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >