Saran News : जीवन के लिए योग कीजिये, लोकतंत्र के लिए वोट दीजिये : डीएम

Saran News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवन के लिए योग कीजिए, लोकतंत्र के लिए वोट दीजिये थीम पर जिलेभर में योगाभ्यास और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

छपरा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवन के लिए योग कीजिए, लोकतंत्र के लिए वोट दीजिये थीम पर जिलेभर में योगाभ्यास और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम खेल भवन में संपन्न हुआ, जहां वरिष्ठ अधिकारियों, योग प्रेमियों और स्कूली बच्चों ने सहभागिता की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि योग का जीवन में विशेष महत्त्व है. यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बन सकता है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे स्वस्थ नागरिक, सजग मतदाता अभियान के तहत इस दिन को मतदाता जागरूकता से भी जोड़ा गया है. डीएम अमन समीर ने कहा कि जैसे स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है, वैसे ही स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है. उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने जानकारी दी कि जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्य लगातार चल रहा है. अब तक लिंगानुपात को 911 से बढ़ाकर 933 किया गया है, जिसे जनगणना औसत 954 तक पहुंचाने का लक्ष्य है. युवा मतदाताओं की भागीदारी अभी अपेक्षित स्तर से पीछे है, जिसे आगामी चुनाव से पहले दुरुस्त किया जायेगा. डीएम ने बताया कि आगामी एक वर्ष में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले संभावित मतदाताओं को भी मतदाता सूची में नामांकित करने का अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आमजन से अपील की कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और युवा एवं महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रवीण सागर ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताये. कार्यक्रम में डीडीसी यतेंद्र कुमार पाल, एसडीएम नीतेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, डीपीआरओ रतन परवेज, डीपीओ आईसीडीएस कुमारी अनुपमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >