ट्रक चालक को गोली मारने के कांड का हुआ खुलासा

देवरिया गांव में ट्रक चालक को गोली मार लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

मशरक. देवरिया गांव में ट्रक चालक को गोली मार लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बीते दिनों पहले देवरिया गांव में डीजल चोरी करने का विरोध करने पर चालक यूपी के कुशीनगर जिला के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के थाड़ी बाट शिव मंदिर निवासी चंदन यादव पिता गुरूचरण यादव को गोली मार दी थी. घटना को लेकर चालक के ब्यान पर प्राथमिकी कांड संख्या 451 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गयी थी. जिसमें जांच के दौरान पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना क्षेत्र के जीतधारी निजामत गांव निवासी अमन कुमार पिता चंदेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया गया. पूछताछ में उसने लूटकांड में शामिल आधा दर्जन लोगों के शामिल होने की बात बतायी गयी. गिरफ्तार अभियुक्त पर गृह थाना में 307 सहित शराब के मामले दर्ज हैं. अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >