अज्ञात चोरों ने स्कूल किचेन का ताला तोड़ की हजारों के सामान की चोरी

प्रखंड क्षेत्र के कोरेया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीनगर में मंगलवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के किचेन का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली.

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के कोरेया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीनगर में मंगलवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के किचेन का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि चोर किचेन का ताला तोड़कर अंदर रखे दो गैस सिलिंडर, एक बड़ा स्टील का बाल्टी तथा एक बड़ा एल्यूमिनियम का कड़ाही चोरी कर ले गए. इसके अलावा विद्यालय के आठवीं कक्षा के कमरे के ताले की गुंडी को भी टेढ़ा कर दिया गया है, वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक नासिर गनी अंसारी ने बताया कि बुधवार को रोज की तरह विद्यालय पहुंचने पर देखा कि किचेन का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था. इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी. वहीं इस संबंध में खैरा के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >