दिघवारा. प्रखंड के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ के नये मंदिर में शुक्रवार को पौराणिक शिवलिंग स्थापित किया गया. वाराणसी से आये आचार्य हरेंद्र चौबे, कन्हैया उपाध्याय और शास्त्री पंकज उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिन के 11 बजे से पूजा-पाठ शुरू हुआ. शाम तक पूजा संपन्न होने के बाद शिवलिंग को नए मंदिर में विधिवत रूप से स्थापित किया गया और इसके बाद ग्रामीणों के दर्शन के लिए मंदिर खोला गया. स्थापना कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन की सक्रियता दिखायी दी, वहीं ग्रामीण नंदकिशोर भगत (उर्फ निरंकारी जी), मधुरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार मिश्रा, प्रद्धोत कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार, सोनू कुमार, अतुल कुमार मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, महेश महतो और सुकेश मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सहयोग किया. बताया गया कि दिघवारा-शेरपुर के बीच बनने वाले सिक्सलेन सड़क पुल के कारण पुराने मंदिर को हटाना पड़ा. गुरुवार को प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था में शिवलिंग को नये मंदिर में शिफ्ट किया गया था. नये मंदिर का निर्माण सड़क निर्माण कंपनी द्वारा भव्यता से कराया गया है.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गुप्तेश्वरनाथ का शिवलिंग स्थापित, नया मंदिर दर्शन के लिए खुला
प्रखंड के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ के नये मंदिर में शुक्रवार को पौराणिक शिवलिंग स्थापित किया गया.
