छठे दिन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेवा लाल चौक से गांधी चौक का रास्ता हुआ साफ

छह महीने के अंदर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे चरण के छठे दिन गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने निगम क्षेत्र के मेवा लाल चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

छपरा. छह महीने के अंदर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे चरण के छठे दिन गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने निगम क्षेत्र के मेवा लाल चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के तहत 55 दुकानदारों और मकान मालिको पर कार्रवाई की गई जिनके द्वारा सड़क और नाले पर अतिक्रमण किया गया था. 10 लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं सदर एसडीएम नितेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर लगातार अभियान चलेगा यह रुकेगा नहीं.

शेड्यूल से हटकर चला अभियान

हालांकि शेड्यूल के अनुसार गुरुवार को यह राजेंद्र स्टेडियम और आसपास में चलना था लेकिन वहां तक नहीं पहुंच पाया. बावजूद टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी अपना-अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे. जब तक वह अपनी दुकान को संभाल पाते तब तक निगम का बुलडोजर अपना काम कर चुका था. अभियान के तहत 55 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई हुई और 20 दुकानदार और मकान मालिक के अतिक्रमण तोड़े गये. इस दौरान कई बार अधिकारियों और दुकानदारों के बीच हल्की-फुल्की नोक झोंक हुई. अस्थाई निर्माण, गुमटी, करकट, बैनर, पोस्टर आदी भी हटाये गये.

राहगीरों ने ली राहत की सांस

अतिक्रमण की वजह से इस रोड के नाले पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में थे कई जगह पर मकान मालिकों ने भी अपना कब्जा जमा लिया था, लेकिन अभियान चलने के साथ जितने भी अस्थाई कब्जा था वह हट गया था जिसकी वजह से सड़के चौड़ी चौड़ी दिखने लगी और स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहतमिली. हालांकि यह राहत महज 24 घंटे के लिए थी अधिकारियों के जाने के बाद स्थिति फिर वैसे ही बदलती जा रही है. स्थानीय निवासी संजय गुप्ता, अरविंद प्रसाद, कमलेश्वर सिंह आदि ने बताया कि अभियान के तहत ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके वजह से अतिक्रमण करने वालों का मनोबल बढ़ रहा है.

कल मठिया मोड़ से नेवाजी टोला होते हुए मेहिया पुल तक चलेगा अभियान

अभियान के आठवें दिन शनिवार को मठिया मोड़ से नेवाजी टोला होते हुए मेहिया पुल तक अभियान चलेगा. होल्डिंग धारक और दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसको ध्यान में रखते हुए जो प्रमुख प्रमुख भीड़ भार वाले स्थल हैं वहां पर हर तीसरे या चौथी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को इस बायपास रोड में फिर से अभियान चलाया जायेगा. यहां भीड़ भाड़ अधिक होती है. करीब आधा किलोमीटर तक यह अभियान चलेगा इस बीच में लगभग दो सौ मकान-दुकान आयेंगे. नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 50 से अधिक ऐसे मकान चिन्हित किये गये हैं जिनके द्वारा नाले पर अतिक्रमण किया गया है. डेढ़ सौ ऐसे मकान है जिनके द्वारा जानबूझकर सड़क पर सीढ़ी और छज्जा बनाया गया है. इन सभी निर्माण को तोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >