Saran News : कल से दो पालियों में ली जायेगी स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

Saran News : 16 जून से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2023-27 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित कराने को लेकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

छपरा. 16 जून से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2023-27 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित कराने को लेकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शुक्रवार की दोपहर तक सभी छात्रों का एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेजों में भेज दिया गया था. हालांकि दोपहर में एडमिट कार्ड मिलने से उसका वितरण नहीं हो सका था. ऐसे में शनिवार को एडमिट कार्ड लेने के लिए कॉलेजों में भीड़ दिखी. गर्मी के कारण अधिकतर कॉलेजों में सुबह नौ बजे से ही एडमिट कार्ड बांटना शुरू कर दिया गया. इसके लिए दो से तीन काउंटर भी बनाया गया है. रविवार को भी एडमिट कार्ड वितरण के लिए कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर पूर्व में ही प्रकाशित कर दिया गया है. इस परीक्षा में मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स तथा स्किल एनहांसमेंट कोर्स की परीक्षा होनी है. सीबीसीएस सिलेबस में अनिवार्य ऐच्छिक विषयों की भी परीक्षा होगी.

दो ग्रुप में बांटे गये हैं परीक्षा के सभी विषय

परीक्षा के लिए स्नातक के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत शामिल मेजर विषयों की परीक्षा पहली पाली में ली जायेगी. जबकि ग्रुप बी के अंतर्गत जो मेजर विषय हैं. उनकी परीक्षा दूसरी पाली में होगी. ग्रुप ए में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत तथा कॉमर्स शामिल है. जबकि ग्रुप बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, होम साइंस, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआइएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र तथा एलएसडब्ल्यू शामिल है. पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे शाम पांच बजे तक होगी.

ये है परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल

16 जून को पहली पाली में मेजर कोर्स थ्री के अंतर्गत ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में मेजर कोर्स थ्री के अंतर्गत ग्रुप बी में शामिल विषयों की परीक्षा ली जायेगी.17 जून को मेजर कोर्स फोर के अंतर्गत ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में मेजर कोर्स फोर के अंतर्गत ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा ली जायेगी. इसी प्रकार 18 जून को माइनर कोर्स थ्री के अंतर्गत ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में माइनर कोर्स थ्री के अंतर्गत ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा ली जायेगी. 19 जून को मल्टीडिसीप्लिनरी कोर्स के अंतर्गत सिर्फ दर्शनशास्त्र के छात्रों की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में अन्य सभी विषयों के छात्रों की परीक्षा इस विषय के लिए ली जायेगी. 20 जून को एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स थ्री के मेजर विषयों की परीक्षा होगी. पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल विषय का पेपर इस होगा. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषय के पेपर लिए जायेंगे. 21 जून को स्किल एन्हांसमेंट थ्री के अंतर्गत ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >