जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की शिकायतें

जिले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिलाधिकारी आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं. शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 85 लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की.

छपरा. जिले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिलाधिकारी आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं. शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 85 लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की. जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. दिघवारा के मलखाचक निवासी आवेदक के घर का रास्ता बाधित होने के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. पानापुर की आवेदिका द्वारा जमीन के जाली दस्तावेज से जुड़े परिवाद पर भूमिसुधार उपसमाहर्त्ता को जाँच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश मिला. सज्जनपुर मटिहान की वरिष्ठ महिला की नवंबर 2025 से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को मौके पर बुलाकर पेंशन अविलंब चालू करने का निर्देश दिया. अन्य पेंशन और भूमि सुधार से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. इस प्रकार जनता दरबार के माध्यम से जिले में लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >