राजद प्रत्याशी के साथ दिखे प्रधान शिक्षक पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

चुनाव के दौरान सरकारी कर्मी की संलिप्तता और आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कर्मी पर स्थानीय थाना में दुसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है.

मढ़ौरा. चुनाव के दौरान सरकारी कर्मी की संलिप्तता और आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कर्मी पर स्थानीय थाना में दुसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले में प्रधान शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया गया है. प्राथमिक विधालय जगदीशपुर के प्रधान शिक्षक मिर्जापुर निवासी शौईबुर रहमान पर मढ़ौरा अंचलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करायी है. अंचलाधिकारी अम्बालिका यादव ने बताया कि शिक्षक शौईबुर रहमान जगदीशपुर प्राथमिक विधालय के प्रधान शिक्षक है. वे दयालपुर निवासी आदित्य कुमार जिसकी मृत्यु पानी में डुबकर हो गयी थी वहां मृतक को देखने गये थे. प्राप्त फोटो और विडियो में शिक्षक राजद के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार राय के साथ साथ चलते हुए देखा गया हैं. अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से शिक्षक राजद प्रत्याशी के साथ विडियो में उनकेवसाथ मौजूद थे जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. मामले में उक्त प्रधान शिक्षक पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई हेतू शिक्षा विभाग को रिपोर्ट किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >