Saran News: तरैया में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत देशभक्ति की भावना में सरोवर देशप्रेमियों ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जयसवाल व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजबल्म महतो के नेतृत्व में तरैया पूर्वी भाग के जिला पार्षद हरिशंकर सिंह व पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल सिंह के आवास हरखपुरा से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गयी.
बीसीओ व पैक्स अध्यक्षयों ने बाइक पर सवार होकर हाथों में देश की शान तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष करते निकले. तरैया प्रखंड मुख्यालय होते हुए हर घर तिरंगा अभियान यात्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर निकली.
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वें वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा यात्रा में बीसीओ सह बीइओ संजय जयसवाल, बीसीओ राजबल्म महतो, तरैया पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, तरैया व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश यादव, चैनपुर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह उर्फ दिलीप सिंह, माधोपुर पैक्स अध्यक्ष सुमन देवी व उनके प्रतिनिधि मनोज सिंह, चंचलिया शशिभूषण यादव, भटगाई रणधीर सिंह उर्फ राणा जी,पचौड़र सत्यम सिंह,नारायनपुर नागेन्द्र राय,पोखरेड़ा मनोज राय,पचभिण्डा पंकज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.
