तरैया में FLN प्रशिक्षण: आठ सीआरसी पर शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

तरैया प्रखंड के आठ संकुल संसाधन केंद्रों पर बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान (FLN) को मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार लाना है.

Saran News: तरैया प्रखंड के आठ संकुल संसाधन केंद्रों (सीआरसी) पर मंगलवार को बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान (FLN) को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ग चार से आठ तक के शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इससे पहले प्रखंड के पांच सीआरसी केंद्रों के शिक्षकों ने सोमवार को अपने-अपने केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

आठ सीआरसी केंद्रों पर हुआ प्रशिक्षण

प्रखंड समन्वयक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को प्रखंड के आठ सीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों को एफएलएन के तहत प्रशिक्षण दिया गया. इनमें उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय परौना, उच्च माध्यमिक विद्यालय चंचलिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पचौड़र, उच्च माध्यमिक विद्यालय भागवतपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरेड़ा और उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुर शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता में आने वाली कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गयी.

पढ़ने-लिखने और गणितीय दक्षता बढ़ाना उद्देश्य

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, लिखने, समझने और बुनियादी गणितीय संक्रियाओं की दक्षता का विकास करना है. प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को यह बताया गया कि कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों की सीखने से जुड़ी कमजोरियों को कैसे पहचाना जाए और उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षण प्रक्रिया में बदलाव कैसे किया जाए.

प्रखंड समन्वयक ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों को बच्चों की कमियों को समय रहते पहचानने और उन्हें दूर करने में काफी मदद मिलेगी. इससे बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी.

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में सीआरसी समन्वयक अतुल कुमार, राकेश कुमार पंडित, मंसूर आलम, अरविंद कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार साह, दिनेश कुमार गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद और चंद्रकेत राय सहित शिक्षक राजेश राय, देवेंद्र कुमार मिश्रा, मन्ना अंसारी, शैलेन्द्र राम समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >