सारण: चहलूम और श्रावणी मेला को लेकर तरैया थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सारण के तरैया थाना परिसर में चहलूम पर्व और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ ने अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

Saran News: आगामी चहलूम पर्व और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तरैया थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक को संबोधित करते हुए मढ़ौरा-2 (मशरक) के एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि चहलूम और श्रावणी मेला आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दोनों समुदायों से सहयोग की अपील

एसडीपीओ ने दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दोनों पर्वों को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में थानाध्यक्ष धीरज कुमार, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, बीडीसी विश्वकर्मा शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुदीश कुमार, मेघनाथ मांझी, मो. जब्बार, मो. नेशाब, नेमुल्लाह, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश सिंह सहित दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >