सारण: तरैया की महादलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय की मांग, बीडीओ को आवेदन

तरैया के खराटी गांव की महादलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर वार्ड संघ ने बीडीओ को आवेदन सौंपा. सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ.

Saran News: तरैया प्रखंड की तरैया पंचायत के खराटी गांव स्थित वार्ड संख्या एक की महादलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन सौंपा गया. तरैया प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष राजू कुमार और संरक्षक शैलेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को आवेदन देकर बस्ती में शौचालय निर्माण की मांग की.

शौचालय के अभाव में खुले में शौच जाने की मजबूरी

आवेदन में कहा गया है कि खराटी नहर के पश्चिम स्थित महादलित बस्ती में पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं है. इसके कारण स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इससे स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है.

चार कट्ठा एक धूर भूमि पर निर्माण का प्रस्ताव

वार्ड संघ के प्रतिनिधियों ने आवेदन में बताया कि मौजा खराटी के खाता संख्या 192 और सर्वे संख्या 487 में करीब चार कट्ठा एक धूर गैरमजरुआ आम भूमि उपलब्ध है. प्रतिनिधियों के अनुसार उक्त भूमि सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त है.

उन्होंने जनहित और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उक्त भूमि पर जल्द सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है.

सैकड़ों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

वार्ड संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि महादलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने से सैकड़ों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खुले में शौच जाने की समस्या से राहत मिलेगी.

प्रतिनिधियों ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी बल मिलेगा. उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >