सारण में मॉब लिंचिंग जैसी घटना: तरैया में बकरी चोर समझकर कार सवारों की जमकर पिटाई, महिला समेत कई घायल

Saran Mob Lynching: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ बकरी चोर समझे जाने पर कार सवार लोगों की जमकर पिटाई की गई. इस घटना में महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Saran Mob Lynching: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गवन्द्री-पचौड़र ग्रामीण सड़क स्थित पट्टी पचौड़र चंवर में बकरी चोर समझकर कार सवार लोगों के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस क्षतिग्रस्त कार को भी अपनी सुरक्षा में लेकर तरैया थाना ले गयी.

घायलों में पट्टी पचौड़र गांव निवासी 32 वर्षीय रंजन मांझी, भागवतपुर गिरि टोला निवासी 60 वर्षीय विजय शंकर गिरि, 35 वर्षीय विद्यावती देवी, 30 वर्षीय माला देवी, 16 वर्षीय अरुण कुमार गिरि, दाउदपुर थाना क्षेत्र के दयेत मठिया निवासी मृत्युंजय गिरि व प्रकाश गिरि तथा खैरा थाना क्षेत्र के सैदपुर मठिया निवासी राजेश गिरि और कृष्ण राज गिरि शामिल हैं.

दो महिलाओं को गंभीर हालत में छपरा रेफर किया गया

घटना में घायल विद्यावती देवी और माला देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया.

वहीं, एक अन्य मामले में खराटी गांव निवासी घायल शीला कुमारी और लाखपति देवी तथा डेवढ़ी गांव की रीना देवी का भी रेफरल अस्पताल में उपचार किया गया.

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे बकरी चोरी की आशंका और ग्रामीणों द्वारा की गयी मारपीट के पूरे मामले की जानकारी जुटायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >