सारण में एसएसपी विनीत कुमार ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए.

Saran News: आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिस कार्यालय, छपरा में जनसुनवाई की.

फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर हो रही जनसुनवाई

पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है.

इस व्यवस्था के तहत लोग बिना किसी मध्यस्थ के सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं और समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की जाती है.

पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना प्राथमिकता

एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपराधिक घटना, विवाद या पुलिस से जुड़ी समस्या की जानकारी बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर लोगों को न्याय दिलाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >