मांझी नगर पंचायत में नगर के विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव जारी, मलेरिया और डेंगू से बचाव पर जोर

नगर पंचायत में आमजन को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग धुआं छिड़काव कार्य कराया जा रहा है.

मांझी. नगर पंचायत में आमजन को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग धुआं छिड़काव कार्य कराया जा रहा है. इस अभियान के तहत नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, नालियों के आसपास, जलजमाव वाले क्षेत्रों तथा आवासीय मोहल्लों में नियमित रूप से फॉगिंग करायी जा रही है. इसके लिए प्रत्येक वार्ड की तिथि निर्धारित की गयी. यह अभियान छह फरवरी तक चलेगा. रोटर के हिसाब के प्रत्येक दिन दो घण्टा छिड़काव करना है. नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. फॉगिंग के माध्यम से मच्छरों के लार्वा एवं वयस्क मच्छरों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संक्रामक बीमारियों के फैलाव पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभिन्न वार्डों में कार्य कर रही हैं. कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया ने बताया कि फॉगिंग के साथ-साथ नालियों की सफाई, जलजमाव हटाने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है. नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकी, गमले एवं पुराने टायरों में जमा पानी को समय-समय पर खाली करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.नगर मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आमजन का स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी वार्ड में फॉगिंग या साफ-सफाई से संबंधित समस्या होने पर नागरिक नगर पंचायत कार्यालय में सूचना दे सकते हैं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.नगर पंचायत के सभी कार्यालय,अस्पताल तथा थानों में सात फरवरी तक प्रतिदिन फॉगिंग की जाएगी.फॉगिंगके दौरान सभी नगरवासियों से अपील किया है कि इस दौरान अपने घरों के दरवाज़े–खिड़कियां खुली रखें तथा स्वच्छता बनाये रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >