मेले में पांचवे दिन पंजाबी सिंगर हर्षप्रीत कौर ने बिखेरा गीतों का जादू

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मे पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पंजाब की प्रसिद्ध गायिका हर्षप्रीत कौर मंच से भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया.

सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मे पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पंजाब की प्रसिद्ध गायिका हर्षप्रीत कौर मंच से भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया. शुरुआत भक्ति गीत “ऊं नम: शिवाय ” से की, जिसके साथ ही माहौल पूर्णतः भक्तिमय हो उठा. इसके बाद “रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे ” जैसे गीतों पर दर्शक झूमने लगे. इसके बाद हर्षप्रीत ने अपनी बहुभाषी प्रतिभा का परिचय देते हुए पनिया के जहाज…, रश्के कमर…, सईया मिले लड़कईया मैृ क्या करू… गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया. विशेषकर पद्मश्री स्वर कोकिला शारदा सिन्हा द्वारा प्रसिद्ध किया गया “पनिया के जहाज ” गीत जब हर्षप्रीत की आवाज़ में गूंजा, तो माहौल उत्साह से भर गया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का लोकप्रिय गीत “सइयारा ” गाया, जिस पर पंडाल मे बैठे लोग झूम उठे.दर्शक कुर्सियों पर चढ़कर नाचने लगे और पूरा महोत्सव रंग-बिरंगे संगीत में सराबोर हो गया.कार्यक्रम के अंतिम चरण में जब पंजाबी वॉलीवुड गीतों की बारी आई, तो दर्शक खुद को मस्ती में झूमने से रोक नहीं सके.हर्षप्रीत कौर की यह बहुभाषी प्रस्तुति शैली — जिसमें भक्ति, लोक और बॉलीवुड का सुंदर संगम रहा.यह उन्हें एक अलग पहचान दे रहा था. वह पीटीसी पंजाबी चैनल के ””””वॉयस ऑफ पंजाब”””” से फाईनलीस्ट बन कर अपने केरीयर की शुरुआत की. और ””””सारेगामापा””””, ””””बिग गंगा””””, ””””पर भी अपनी पहचान बनाई.पंजाब सरकार के युवा विभाग द्वारा सम्मानित हर्षप्रीत कौर ने बिहार और पंजाब के प्रमुख सांस्कृतिक मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >