छपरा में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

छपरा में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

Saran News : भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. अभियान को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशालाओं की शुरुआत छपरा सदर पश्चिम मंडल से की गयी.

छपरा सदर पश्चिम मंडल से शुरू हुई कार्यशालाएं

मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह ने की. मुख्य वक्ता विवेक कुमार सिंह ने मंडल पदाधिकारियों, सेवा संकल्प अभियान की मंडल टोली और अभियान के लिए नियुक्त प्रभारियों को संबोधित किया. उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी.

17 सितंबर को बूथ स्तर पर जलेंगे दीप

विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी. इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों से पांच-पांच दीप प्रज्वलित करने तथा मंदिरों और मठों में भी दीप जलाने का आग्रह किया जायेगा.

मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचायी जायेगी. कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने की अपील की गयी.

सेवा और सुशासन को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

विवेक कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सेवाकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम काल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कार्यशाला में कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, तेज नारायण सिंह, बलवंत सिंह, आदित्य सिंह, संजय सिंह और अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजीत सिंह ने किया.

कार्यशाला को संबोधित करते विवेक कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >