सारण में आज तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD की चेतावनी

Saran Weather Update : सारण जिले में मानसून का असर जारी है. 2 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. जानें विस्तृत पूर्वानुमान.

Saran Weather Update : सारण जिले में मानसून का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. आसमान दिनभर बादलों से ढका रहेगा. इसके साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका भी बनी रहेगी.

सारण में आज बारिश और वज्रपात की संभावना

दरअसल, सारण जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. छपरा मुख्यालय के अलावा सोनपुर, मढ़ौरा, अमनौर और दिघवारा समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उमस के बीच 32 डिग्री तक रहेगा तापमान

आज जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में 85 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर बाद बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार रात तक बारिश की संभावना बढ़कर 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

अगले चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

3 अगस्त को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कई दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 4 अगस्त को दिन में आंशिक धूप निकलने के बाद शाम और रात में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त को जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी रह सकता है. 6 अगस्त को फिर से तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है.

गरज वाले बादलों से बढ़ा वज्रपात का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण गरज वाले बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसी वजह से जिले में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Also Read : सारण: मढ़ौरा में चहलूम को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >