सारण में दुकान खोलने जा रहे मिठाई व्यवसायी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

Saran Road Accident: सारण के दाउदपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मिठाई व्यवसायी विमल कुमार साह की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

सारण से सुनील तिवारी की रिपोर्ट
Saran Road Accident:
सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिठाई व्यवसायी की मौत हो गई. वीर कुंवर सिंह चौक के समीप दुकान खोलने जा रहे व्यवसायी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Saran News: दुकान खोलने जाते समय कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप हुआ. मृतक की पहचान सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा साह के पुत्र विमल कुमार साह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह शनिवार सुबह अपनी मिठाई की दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे.

ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही कैसे हुई मौत?

बताया गया कि घर से करीब 100 गज की दूरी पर सड़क पार करने के दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि विमल कुमार साह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

Bihar Road Accident: घटना के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और दाउदपुर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुटी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. मां फूलमती कुंवर, पत्नी ललिता देवी और आठ वर्षीय पुत्र आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के विलाप से पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि विमल कुमार साह मिलनसार और मेहनती व्यवसायी थे. उनकी मिठाई की दुकान के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. उनकी असामयिक मौत से सिसवा बुजुर्ग गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

Also Read: सारण के दरियापुर में गलत जगह बनी पुलिया, ग्रामीणों ने निर्माण पर उठाए सवाल, हादसे की आशंका जताई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >