सारण में अगले 2-3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

Saran Rain Alert : सारण जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. अगले 2 से 3 घंटे के दौरान तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Saran Rain Alert : सारण जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पानापुर प्रखंड समेत जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Saran Weather Update : पानापुर प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र ने शुक्रवार सुबह जारी नाउकास्ट बुलेटिन में सारण जिले के पानापुर प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared) जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मध्यम बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. यह चेतावनी अगले 2 से 3 घंटे तक प्रभावी रहेगी.

Saran Rain Alert : लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदान में रहने और बिजली के खंभों या धातु की वस्तुओं के संपर्क में आने से बचें. किसानों से भी खेतों में काम रोककर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है.

उत्तर बिहार के कई जिलों में भी मौसम बिगड़ने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार सारण के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

क्या करें और क्या न करें.

खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. बिजली चमकने के समय मोबाइल टावर, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे खड़े न हों. यदि आप वाहन चला रहे हैं तो सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.

Also Read : भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि, छपरा में 10 जुलाई को होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >