सारण: एसएसपी के निर्देश पर परसा के सभी बैंकों में सघन चेकिंग, संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर

सारण जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी और प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए. ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई.

Saran News: सारण पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में परसा थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना है.

सघन जांच अभियान शुरू

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसर एवं उसके आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी. बैंक में आए ग्राहकों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा संदिग्ध परिस्थितियों में दिखने वाले व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ भी की गई. साथ ही बैंक परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को चिन्हित कर तत्काल वहां से हटने की सख्त हिदायत दी गई.

प्रबंधकों को दिए निर्देश

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने विभिन्न बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा कर्मियों से आपातकालीन अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जानकारी ली. उन्होंने प्रबंधकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वाहन या असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा गार्डों को मुस्तैद रहने और हर आगंतुक पर नजर रखने को कहा.

साइबर ठगी से सतर्कता

थानाध्यक्ष ने बैंक में आने वाले ग्राहकों से भी अपील की कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल ओटीपी (OTP) और बैंक संबंधी अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बिल्कुल साझा न करें. उन्होंने डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते समय सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा.

सुरक्षित माहौल बनाना उद्देश्य

परसा पुलिस ने बताया कि इस बैंक चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आम ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधियों एवं वित्तीय साइबर ठगों की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है. इसके साथ ही बैंक परिसरों में सुरक्षित और भयमुक्त माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. अभियान के दौरान पूरे बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

Also Read: सारण में टीबी के खिलाफ महाअभियान, 14 अगस्त तक 2.49 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >