सारण पुलिस का मेगा ऑपरेशन, बैंक-ATM से लेकर सुनसान रास्तों तक की निगरानी बढ़ी, SSP के निर्देश के बाद हाई अलर्ट

Chapra Night Patrol Campaign : सारण जिले के छपरा में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने बैंक, एटीएम, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की.

Chapra Night Patrol Campaign : सारण जिले के छपरा में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुरुवार रात विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम पूरी रात सक्रिय रही. बैंक, एटीएम, बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

SSP के निर्देश पर पूरे जिले में चला विशेष रात्रि गश्ती अभियान

छपरा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर गुरुवार रात सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरी रात अलग-अलग इलाकों में गश्त करते रहे.

Chapra Night Patrol Campaign : बैंक, ATM और संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स की दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सुनसान मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का औचक निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई.

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की. आवश्यक पूछताछ के साथ वाहन चालकों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया. पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता और सतर्कता की भी समीक्षा की.

Chapra News : चोरी, लूट और छिनतई पर अंकुश लगाने की कवायद

पुलिस के अनुसार इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रिकालीन चोरी, लूट, छिनतई, वाहन चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है. साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी प्राथमिकता है.

SSP विनीत कुमार ने दिए सख्त निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. उन्होंने कहा कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती एवं सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : सारण में अगले 2-3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Ayub

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >